Header Ads Widget

Sankashti Chaturthi 2022 Dates and Moonrise Time : 2022 में आनेवाली संकष्टी चतुर्थी की तारीख और चंद्रोदय समय

 

Sankashti Chaturthi 2022 Dates and Moonrise Time

2022 में आनेवाली संकष्टी चतुर्थी की तारीख और चंद्रोदय समय

www.festivalofindian.com





Sankashti Chaturthi 2022 Dates and moonrise time : जानिए साल 2022 में आनेवाली संकष्टी चतुर्थी की तारीख और चंद्रोदय समय 

प्रत्येक चंद्र माह में दो चतुर्थी तिथियां होती हैं।  कृष्ण पक्ष के पूर्णिमा के बाद आनेवाली चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है और शुक्ल पक्ष के दौरान अमावस्या के बाद आनेवाली चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने किया जाता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण संकष्टी चतुर्थी माघ और पौष के महीने में आती है। यदि संकष्टी चतुर्थी मंगलवार को पड़ती है तो इसे अंगारकी चतुर्थी कहा जाता है और इसे अत्यधिक शुभ माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित है।  संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से व्यक्ति के सभी संकट दूर हो जाते हैं व सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। संकष्टी का अर्थ है संकट के समय में मुक्ति होता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं, और अपने भक्तों के संकटों को हर लेते हैं, इसलिए संकष्टी चतुर्थी को संकट हारा चतुर्थी भी कहा जाता है, आइए जानते हैं कि साल 2022 में संकष्टी चतुर्थी का व्रत कब कब है और उस दिन चंद्रोदय समय क्या है?


Sankashti Chaturthi 2022 Dates and moonrise time 





21 जनवरी 2022, शुक्रवार- माघ, कृष्ण चतुर्थी, सकट चौथ या लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 09:25 बजे.

20 फरवरी 2022, रविवार- फागुन, कृष्ण चतुर्थी, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 10:07 बजे.

21 मार्च 2022, सोमवार- चैत्र, कृष्ण चतुर्थी, भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 09:59 बजे.

19 अप्रैल 2022, मंगलवार- वैशाख, कृष्ण चतुर्थी, विकट संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 09:57 बजे.

19 मई 2022, गुरूवार- ज्येष्ठ, कृष्ण चतुर्थी, एकदंत संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 11:01 बजे.

17 जून 2022, शुक्रवार- आषाढ़, कृष्ण चतुर्थी, कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 10:40 बजे.

 16 जुलाई 2022, शनिवार- सावन, कृष्ण चतुर्थी, गजानन संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 10:01 बजे.

15 अगस्त 2022, सोमवार- भद्रपदा, कृष्ण चतुर्थी, बहुला चतुर्थी या हेरंब संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 09:46 बजे.

13 सितंबर 2022, मंगलवार- अश्विन, कृष्ण चतुर्थी, विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी.

चंद्रोदय समय- रात 08:51 बजे

13 अक्टूबर 2022, गुरूवार- कार्तिका, कृष्ण चतुर्थी, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी और करवा चौथ व्रत.

चंद्रोदय समय- रात 08:41 बजे.

12 नवंबर 2022, शनिवार- मार्गशीर्षा, कृष्ण चतुर्थी, गणाधिप संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 08:55 बजे.

11 दिसंबर 2022, रविवार- पौष, कृष्ण चतुर्थी, अखुरथ संकष्टी चतुर्थी.
चंद्रोदय समय- रात 08:34 बजे.

संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व 

संकष्टी चतुर्थी  के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा करने से भक्तो की सभी मनोकामनाएं पुर्ण होती हैं और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश उनके जीवन के सभी दुख और संकटो को दूर कर देते हैं। इस दौरान भगवान श्री गणेश जी की पुजाआरतीउनके मंत्रो और चालीसा का पाठ पूरी श्रद्धा के साथ करने से शुभ फल प्राप्त होता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा करने से अधिक  फल और आशीर्वाद प्राप्त होता है। संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखने से भक्तों  के सभी प्रकारके दुख दूर हो जाते है|




Post a Comment

0 Comments