Header Ads Widget

Guru Purnima 2023 Date : गुरु पुर्णिमा 2023 में कब है : गुरु पुर्णिमा तिथि, शुभ मुहुर्त, महत्व : गुरु पुर्णिमा की पुजाविधी

Guru Purnima 2023 Date : 2023 में गुरु पूर्णिमा पर्व कब मनाया जाएगा, जानिए गुरु पुर्णिमा की तिथि, शुभ मुहुर्त, महत्व

www.festivalofindian.com





Guru Purnima 2023 Date: गुरुओं की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गुरु पुर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है, इस बार साल 2023 में  3 जुलाई दिन सोमवार को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का पर्व मनाया जाएगा। आषाढ पुर्णिमा के दिन वेदों के रचनाकार महर्षि व्यासजी  का जन्म हुआ था, इस लिए इस दिन को गुरु पुर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) को व्यास जयंती (Vyas Jayanti 2023) के रूप में भी मनाया जाता है। गुरुओं का स्थान इस संपूर्ण सृष्टि में सबसे बड़ा है, इनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कोई निश्चित दिन नहीं है, किसी भी दिन आप अपने बड़ों से, अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के दिन गुरु की पूजा करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने से आपका जीवन सुखमय हो जाता है। ज्ञान रूपी चक्षु को खोलने वाले गुरु की कृपा प्राप्त करने के लिए गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023 Date) के दिन विधि विधान से गुरुओं की पूजा की जाती है। 

Guru Purnima 2023 Date : गुरु पूर्णिमा का महत्व (importance of Guru Purnima)

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023 ) के दिन गुरुजनों की पूजा करने और उनका आशीर्वाद लेने से मनुष्य को मानसिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है, और उसका आत्मबल मजबूत होता है।  मानव जीवन में गुरुजनों का स्थान सबसे ऊपर बताया गया है, बिना गुरुओं के आशीर्वाद के देवों का आशीर्वाद भी असफल रहता है। गुरु पुर्णिमा का दिन अपनें गुरुओ को याद करने और उनकी पुजा अर्चना का दिन है। यह आवश्यक है कि गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) के दिन विधि विधान से गुरुओं के चरणों की वंदना की जाए और गुरु से आशीर्वाद प्राप्त किया जाए। इससे मनुष्य के मन का संशय दूर हो जाता है।

Post a Comment

0 Comments