Ekadashi 2023 Dates : साल 2023 में पड़ने वाली एकादशी की तिथियां जानें यहां
Ekadashi 2023 Dates: हिंदू धर्म में व्रतों में सबसे अधिक महत्व एकादशी के व्रत को दिया जाता है. यह व्रत सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु को समर्पित है. हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक पक्ष में एक एकादशी पड़ती है, और प्रत्येक महिने में दो एकादशी की तिथियां आती है. इस तरह साल भर में कुल मिलाकर 24 एकादशी पड़ती है. साल 2023 में अधिक मास आ रहा है, जिस वजय से इस साल कुल 26 एकादशी की तिथियां आएंगी. आइए जानते हैं कि साल 2023 में पड़ने वाली सभी एकादशी के बारे में.
जनवरी 2023
पुत्रदा एकादशी (पौष शुक्ल पक्ष) - 2 जनवरी, सोमवार 2023
षटतिला एकादशी (माघ कृष्ण पक्ष) - 18 जनवरी, बुधवार 2023
फरवरी 2023
जया एकादशी (माघ शुक्ल पक्ष) - 1 फरवरी, बुुुुुुुुधवार 2023
विजया एकादशी (फाल्गुन कृष्ण पक्ष) - 16 फरवरी, गुरुवार 2023
मार्च 2023
आमलकी एकादशी (फाल्गुन शुक्ल पक्ष) - 3 मार्च, शुक्रवार 2023
पापमोचिनी एकादशी (चैत्र कृष्ण पक्ष) - 18 मार्च, शनिवार 2023
अप्रैल 2023
कामदा एकादशी (चैत्र शुक्ल पक्ष) - 1 अप्रैल, शनिवार 2023
बरूथिनी एकादशी (वैशाख कृष्ण पक्ष) - 16 अप्रैल, रविवार 2023
मई 2023
मोहिनी एकादशी (वैशाख शुक्ल पक्ष) - 1 मई, सोमवार 2023
अपरा एकादशी (जयेष्ठ कृष्ण पक्ष) - 15 मई, सोमवार 2023
निर्जला एकादशी (जयेष्ठ शुक्ल पक्ष) - 31 मई, बुधवार 2023
जून 2023
योगिनी एकादशी ( आषाढ कृष्ण पक्ष) - 14 जून, बुधवार 2023
देवशयनी एकादशी (आषाढ शुक्ल पक्ष) - 29 जून, गुरुवार 2023
जुलाइ 2023
कामिका एकादशी (सावन कृष्ण पक्ष) - 13 जुलाई, गुरुवार 2023
पद्मिनी एकादशी (अधिक मास कृष्ण पक्ष) - 29 जुलाई, शनिवार 2023
अगस्त 2023
परम एकादशी (अधिक मास शुक्ल पक्ष) - 12 अगस्त, शनिवार 2023
पुत्रदा एकादशी - (सावन शुक्ल पक्ष) 27 अगस्त, रविवार 2023
सितंबर 2023
अजा एकादशी (भाद्रपद कृष्ण पक्ष) - 10 सितंबर, रविवार 2023
परिवर्तिनी एकादशी ( भाद्रपद शुक्ल पक्ष) - 25 सितंबर, सोमवार 2023
अक्टुबर 2023
इंदिरा एकादशी (आश्विन कृष्ण पक्ष) - 10 अक्टूबर, मंगलवार 2023
पापांकुशा एकादशी (आश्विन शुक्ल पक्ष) - 25 अक्टूबर, बुधवार 2023
नवंबर 2023
रमा एकादशी (कार्तिक कृष्ण पक्ष) - 9 नवंबर, गुरुवार 2023
देवउठनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल पक्ष) - 23 नवंबर, गुरुवार 2023
दिसंबर 2023
उत्पन्ना एकादशी (मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष) - 8 दिसंबर, शुक्रवार 2023
मोक्षदा एकादशी (मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष) - 22 दिसंबर, शुक्रवार 2023
एकादशी व्रत का महत्व | Importance of Ekadashi Vrat
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी तिथि भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है. दरअसर मान्यता है कि एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है. यही वजह है कि एकादशी का व्रत सभी व्रतों में खास और प्रभावशाली होता है. वहीं पौराणिक मान्यता के अनुसार, एकादशी व्रत करने वाला व्यक्ति कभी संकटों से नहीं घिरता है. क्योंकि इस व्रत की महिमा स्वयं श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताई थी. एकादशी व्रत के प्रभाव से जातक को मोक्ष मिलता है और सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं, दरिद्रता दूर होती है, अकाल मृत्यु का भय नहीं सताता, शत्रुओं का नाश होता है, धन, ऐश्वर्य, कीर्ति, पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता रहता है.
0 Comments